
एक होते हैं पर्यटक (tourist) और एक होते हैं साहसिक पर्यटक (adventure tourist)। जो पर्यटक होते हैं, उनके लिए तो पूरी दुनिया पड़ी घूमने के लिए और उन्हें घूमने की जगह ढूँढ़ने के लिए ज़्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।
पेड़ों से घिरी वादियाँ, बहते हुए झरने – नदियाँ और बर्फ़ से घिरे हुए पहाड़, समुद्री किनारों पर लहरों का शोर आदि पर्यटकों का मन मोहने के लिए काफ़ी है। सामान्य पर्यटक इन जगह पर जाकर आनन्दित और तरोताज़ा महसूस करते हैं।
वहीं, सामान्य पर्यटक के उल्ट प्रकृति वाले होते हैं, साहसिक पर्यटक। इस किस्म के पर्यटक जब तक किसी रोमांचक और खतरनाक स्थान पर जाकर ना आएँ, तब तक उन्हें मज़ा नहीं आता। अगर आप भी इस category के tourist हैं, फिर तो आपके लिए यह blog और भी अधिक लाभकारी सिद्ध होने वाला है।
इस category के tourist अधिकतर ऐसी जगह पर घूमना पसन्द करते हैं, जो unique हो। दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल भी इसी category के अन्दर आते हैं।
कई बार ऐसी unique जगह पर जाना उन्हें भारी पड़ सकता है, कहीं – कहीं पर तो खतरा इतना ज़्यादा होता है कि उनकी एक छोटी – सी गलती के कारण उन्हें अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ सकता है। अक्सर कमजोर दिल वाले लोगों को इन जगह पर जाने से बचना चाहिए।
आज हम आपको दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर जाना हर साहसिक पर्यटक का सपना होता है।
1. डेथ वैली

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में सबसे पहले आता है – डेथ वैली। यह वैली उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का सबसे गर्म, सबसे निचला और सूखा हिस्सा है। डेथ वैली उत्तर – दक्षिण की तरफ़ लगभग 225 KM लम्बी है और 8 से 24 KM तक चौड़ी है।
यह डेथ वैली हमारी पृथ्वी का सबसे गर्म हिस्सा है, इसका highest temperature – 134 ° F (56.7 °C) तक record किया गया है। डेथ वैली की चिलचिलाती धूप तथा गर्मी के बीच कोई भी व्यक्ति बिना पानी के 14 घण्टे से अधिक जीवित नही रह सकता।
कुछ reports के अनुसार डेथ वैली में लगभग 300 से 350 किलो की चट्टानें अपने आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर चली जाती हैं।
ऐसा भी माना जाता है कि शैतान का निवास पृथ्वी की शुष्क जगहों पर होता है तथा डेथ वैली दुनिया की सबसे शुष्क जगह में से एक है। गड्ढे, चौड़ी पहाड़ियाँ, मछलियों की दुर्लभ प्रजातियाँ और अँधेरी रात के आसमान की अजीबोगरीब घटनाएँ अभी तक रहस्य बनी हुई हैं।
2. स्नेक आइलैंड

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में शामिल स्नेक आइलैंड ब्राजील में स्थित है। इसे ‘इल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे’ के नाम से भी जाना जाता है। इस द्वीप को व्यापक रूप से दुनिया के सबसे खतरनाक स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।
ल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे में ही दुनिया के सबसे ज़हरीले साँपों की प्रजाति पाई जाती है। इस आइलैंड पर जाना यानी मौत के मुँह में कदम रखना माना जाता है। Researchers के according इस आइलैंड पर 5 वर्ग मीटर लम्बे एवं विषैले साँप पाए जाते हैं।
स्नेक आइलैंड पर कई व्यक्तियों के मरने की information भी मिली है, जिनकी मौत का कारण साँप का काटना था और ब्राजील सरकार ने इन्ही घटनाओं को देखते हुए इस जगह को सैलानियों के लिए ban कर दिया है।
ब्राजील की नौसेना ही यह तय करती है कि इस आइलैंड पर किसे जाने की इजाज़त दी जाए और किसे नहीं ताकि अपनी सुरक्षा के साथ – साथ साँपों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। हालाँकि नौसेना के अधिकारी और कुछ वैज्ञानिक ही इस द्वीप पर जा सकते हैं।
3. गर्तांगली

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में से एक गर्तांगली भारत के उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। यह समुद्रतल से लगभग 11 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित है।
रोमांच के शौकीन पर्यटकों के लिए भारत – चीन सीमा पर जाड़ गंगा घाटी में स्थित गर्तांगली नाम का यह खतरनाक सीढ़ीनुमा मार्ग दुनिया के सबसे जोखिमपूर्ण रास्तों में शामिल है।
करीब 300 मीटर लम्बे गर्तांगली के इस सँकरे रास्ते पर पग – पग पर फिसलने और फिसलकर गहरी खाई में गिरने का ख़तरा बना रहता है। लोग बहुत ही सावधानी से यह रास्ता तय करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में पेशावर से आए कुछ पठानों ने इन चट्टानों को काटकर यह सीढ़ीनुमा मार्ग बनाया था। 1962 के भारत – चीन युद्ध से पहले इसी मार्ग से व्यापारी चमड़े से बने वस्त्र, ऊन तथा नमक लेकर तिब्बत से बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) जाया करते थे।
युद्ध के बाद इस रास्ते पर आवाजाही को बन्द कर दिया गया था। 1975 में सेना ने भी इस मार्ग का प्रयोग करयोग करना छोड़ दिया था और तभी से यह जगह वीरान हो गई था। साल 2017 में world tourism day पर यहाँ कि प्रदेश सरकार की तरफ़ से पर्यटकों को गर्तांगली में जाने की permission दी गई थी।
4. माउंट वाशिंगटन

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में शामिल माउंट वाशिंगटन के इस शिखर के नाम धरती की सतह पर सबसे तेज़ चलने वाली हवाओं के लिए world record दर्ज है।
इसे कुछ मूल अमेरिकी जनजातियों द्वारा ‘एगियोकोचुक’ भी कहा जाता है। एगियोकोचुक का अर्थ होता है – ‘महान आत्मा का स्थान या ‘छिपे हुए का स्थान।’
माउंट वाशिंगटन पहाड़ अपने अनिश्चित मौसम के लिए बदनाम है, यहाँ पर 327 KM / घण्टा की गति से तेज़ हवाएँ चलती हैं परन्तु सिर्फ़ तेज हवाएँ ही चिन्ता का विषय नहीं है तेज हवाओं के साथ साथ यहाँ का low temperature भी माउंट वाशिंगटन को दुनिया का सबसे खतरनाक स्थान बनाता है।
माउंट वाशिंगटन का तापमान – 40 °C तक गिर जाता है। यह 1,917 मीटर की ऊँचाई पर मौजूद है।
5. डानाकिल

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में से एक डानाकिल रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान दुनिया की सबसे गर्म जगह कहलाता है। यह रेगिस्तान अफ्रीका के इथोपिया में स्थित है। यहाँ मौज़ूद गर्म ज्वालामुखी की झीलों के तेज़ाबी पानी के कारण इसे ‘नरक का दरवाज़ा’ के रूप में भी जाना जाता है।
डानाकिल रेगिस्तान दुनिया का सबसे शुष्क और निचले स्तर वाला स्थान है। देखने में यह रेगिस्तान ऐसा लगता है जैसे किसी हम किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हों। इस जगह पर नदियाँ और सल्फर के पहाड़ देखने को मिल जाते हैं।
डानाकिल रेगिस्तान में गर्म जलस्रोत भी हैं, जो पर्यटकों और वैज्ञानिकों के प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है। जिसका एक मुख्य कारण इनके द्वारा बनने वाली रंग – बिरंगी दृश्यावली है। ‘पीली झील’ एक ऐसी ही झील का उदाहरण है।
डानाकिल की चट्टानें और मिट्टी भी पीले रंग की होती है। इस स्थान पर नमक के पानी की प्राकृतिक नदियाँ बहती हैं। यहाँ पर एक महिला का कंकाल भी पाया गया था, जो 3.2 मिलियन साल पुराना बताया जाता है।
यह भी पढ़ें – मसूरी में घूमने की 10 ख़ूबसूरत जगह
6. लेक नैट्रॉन

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में शामिल नैट्रॉन झील तंजानिया में स्थित है। यह धरती के सबसे अलौकिक परिदृश्य की तरह प्रतीत होता है क्योंकि नैट्रॉन झील का पानी काँच की तरह चमकता हुआ लगता है परन्तु वास्तव में इस झील की सतह पर क्षार नमक की परत इतनी जमी हुई है।
लेक नैट्रॉन पर जमी यह परत इतनी खतरनाक है कि यदि कोई भी कोई पक्षी या अन्य जीवित प्राणी इस नदी पर आकर बैठता है तो उसका शरीर कुछ ही समय में जल कर राख हो जाता है और इन्ही परिणामों को देखते हुए नैट्रॉन झील में पर्यटकों के तैरने पर पाबन्दी लगा रखी है।
पूर्वी अफ्रीका में गायब हो रहे जानवरों पर ‘Across the Ravaged Land’ नाम की लिखी गई किताब में ऐसा बताया गया है कि इस झील के अत्यधिक reflective nature ने उन्हें दिग्भ्रमित किया और इसे फलस्वरूप वह लोग पत्थर के बन गए।
7. सिनाबुंग

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में से एक सिनाबुंग एक सक्रिय ज्वालामुखी है। यह ज्वालामुखी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित है और यहाँ अक्सर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।
इन विस्फोट के कारण सिनाबुंग पर हज़ारों लोगों को अपनी आजीविका और आश्रय छोड़ना पड़ा है। यहाँ के आसपास के कई कस्बे और गाँव पहले से ही कई बार लावा और राख में पूरी तरह से समा चुके हैं।
सिनाबुंग पर 2010, 2013, 2014 और 2015 में कई भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट देखे गये है जबकि यहाँ पर नवीनतम विस्फोट 27 फरवरी, 2016 को हुआ था। इस विस्फोट की गैस, राख, और पत्थर से बहुत भारी नुक्सान हुआ था।
असल में सिनाबुंग दुनिया की ऐसी सबसे अजीब खतरनाक जगहों में शामिल है, जहाँ कल क्या हो जाए यह बात कोई भी नहीं जानता।
8. अफ़ार डिप्रेशन

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में शामिल अफ़ार डिप्रेशन पूर्वी अफ्रीका में ‘इथोपिया’ के आफ़र इलाके में ‘एर्ता एले’ का एक सक्रिय बेसाल्टिक ढाल ज्वालामुखी है।
Researcher के according छोटे – छोटे भूकम्प लगातार इस इलाके को हिलाते रहते हैं, जिससे कई गहरे चेस बनते जा रहे हैं और साथ ही ‘एर्टा एले’ के शिखर पर 2 लावा झीलें बहती हैं। उनमें लावा की मात्रा लगातार बदलती रहती है, जिससे पृथ्वी की ऊपरी और निचली सतह हिलती रहती है।
9. मदीदी नेशनल पार्क

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में से एक मदीदी नेशनल पार्क बोलिविया में ऊपरी अमेज़ॅन नदी पर स्थित है। यह पार्क पहली नज़र में बहुत ही ख़ूबसूरत लगता है परन्तु वास्तव में यह पार्क बहुत ही ज़्यादा खतरनाक स्थान है।
आपको मदीदी नेशनल पार्क से सम्बन्धित यह तथ्य जानकार बहुत हैरानी होगी कि यह पार्क दुनिया के सबसे आक्रामक और ज़हरीले जीवों के रहने का घर है। इस पार्क में उगने वाले किसी भी पौधे के सम्पर्क में आने पर आपको गम्भीर खुजली, चक्कर और दाने पड़ सकते हैं।
यदि मदीदी नेशनल पार्क में किसी भी व्यक्ति के शरीर पर कोई कट लग जाए तो यहाँ तक कि एक छोटा – सा घाव लगने से भी वह उष्णकटिबंधीय परजीवियों (tropical parasites) से संक्रमित हो सकता है। बावजूद इसके कुछ जंगल प्रेमी यहाँ घूमने के लिए आते रहते हैं।
10. एलिफेंट किंगडम

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में शामिल एलीफेंट किंगडम यहाँ आए पर्यटकों के लिए रोमांच की पेशकश करता है परन्तु पर्यटकों के लिए यह रोमांच थोड़ा खतरनाक भी हो सकता है।
एलीफेंट किंगडम जानलेवा मगरमच्छों से भरा हुआ एक खेत है, जहाँ के मगरमच्छों को नज़दीक से देखने एवं उन्हें माँस खिलाने की रोमांचक गतिविधियाँ करने का अवसर मिलता है। इसके लिए आप आधे ढके हुए राफ्ट को किराए ले सकते हैं।
जब पर्यटक मगरमच्छों के पास जाते हैं तथा उन्हें माँस खिलाते हैं तो मगरमच्छ उन्हें चारों तरफ़ से घेर लेते हैं। यह situation इतनी नाज़ुक होती है कि अगर ऐसा करते हुए थोड़ी – सी भी गड़बड़ी हुई तो पर्यटकों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
11. बिकनी एटोल

दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल में से एक है – बिकनी एटोल। यह स्थान द मार्शल आइलैंड्स समुद्र में खोए हुए एक स्वर्ग जैसा दिखाई देता है परन्तु बिकनी एटोल असल में बहुत से nuclear testing programs क जगह थी, जिसने बिकनी के ख़ूबसूरत द्वीप को एक radioactive wasteland में तब्दील कर दिया है।
Nuclear की इन testing ने वहाँ रहने वाले निवासियों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था और आज के समय में भी यह जीवित जीवों के लिए एक खतरनाक स्थान बना हुआ है। यहाँ पर बहुत अधिक मात्रा में radiation का होना cancer का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें – भारत की 15 विचित्र और अजीबो गरीब परंपराएं
निष्कर्ष
दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल का अपना ही रोमांच है। यदि आप भी adventure tourist होने का experience लेना चाहते हैं तो आप भी इन स्थानों पर जाकर अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं लेकिन आपको ख़ुद ही अपनी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेनी पड़ेगी।
यहाँ पर आपको देश से लेकर विदेशों में भी स्थित सबसे खतरनाक पर्यटक स्थलों की जानकारी दे दी गई है। कहीं पर उबलते हुए ज्वालामुखियों से लावा बह रहा है, तो कहीं nuclear testing से निकली गई radiation का खतरा है।
कोई जगह ज़हरीले साँपों से घिरी हुए है तो किसी आइलैंड पर जानलेवा मगरमच्छों ने डेरा जमा रखा है। किसी झील की सतह पर ज़हरीली क्षारता की परत जमी हुई है। यदि आप अपनी जान को ख़तरे में डालने का जोख़िम उठा सकते हो फिर तो आपको दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल पर ज़रूर जाना चाहिए।

10 Legit Ways to Make Money Online from Home in 2025
Overview As the internet continues to grow in 2025, there will be a plethora of

Top 10 Remote Jobs Paying $100K+ in 2025
The concept of a “traditional office” is quickly disappearing in today’s changing world. Because of

How to Make Money with ChatGPT: 10 Side Hustles
Tools like ChatGPT have opened up new revenue streams for freelancers, entrepreneurs, and creatives in today’s AI-driven

How to Make Money with AI-Generated Art & NFTs in 2025: 10 Proven Ways
Whether you’re a digital artist, an experienced investor, or just starting out, there are many